मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

हवाई सेवा से जुड़ेंगे यूपी के शहर , 30 से 40 मिनट में पूरी होगी यात्रा

हवाई सेवा से जुड़ेंगे यूपी के शहर , 30 से 40 मिनट में पूरी होगी यात्रा

लखनऊ – प्रदेश में जल्द ही रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम विकसित किए जा रहे नए एयरपोर्टों से विमान सेवाएं तय करने के लिए एयरलाइंसों के साथ संवाद स्थापित किया जा रहा है।

राज्य सरकार की इस कोशिश से प्रदेश के सभी प्रमुख शहर खासकर मंडल मुख्यालय लखनऊ के साथ ही आपस में और देश के प्रमुख शहरों से हवाई सेवा से जुड़ जाएंगे। महज 30 से 40 मिनट में लोग एक-दूसरे शहर में आने जाने लगेंगे। नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ के मुताबिक झांसी एयरपोर्ट का काम इसी साल पूरा हो जाएगा। चित्रकूट, अलीगढ़, मुरादाबाद और आजमगढ़ के एयरपोर्ट भी 2021 में उड़ानों के लिए तैयार मिलेंगे।

वर्तमान समय में आजमगढ़, अलीगढ़, मुरादाबाद तथा श्रावस्ती में राजकीय निर्माण निगम द्वारा एयरपोर्ट बनाने का काम चल रहा है। काम बहुत हद तक पूरा कर लिया गया है। वहीं चित्रकूट और झांसी में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा एयरपोर्ट का निर्माण कार्य चल रहा है। झांसी एयरपोर्ट के विकास में प्राधिकरण रक्षा मंत्रालय के समन्वय से काम कर रहा है। कुशीनगर में राइट्स लि. एयरपोर्ट का विकास कर रहा है। सरसावां (सहारनपुर) में एयरपोर्ट के विकास के लिए जमीन की खरीद की जा चुकी है। अयोध्या एयरपोर्ट के विकास के लिए भूमि की खरीद की जा रही है। गाजीपुर और मेरठ में भी आरसीएस के तहत एयरपोर्ट बनाया जाना प्रस्तावित है।

Share
अगला लेख → पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ ओमप्रकाश राजभर धरने पर…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *