मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट UP में नौकरियों को लेकर CM योगी का बड़ा ऐलान, अगले 6 महीने में 1 लाख से ज्यादा नियुक्तियां बाबा रामदेव ने बृजभूषण शरण सिंह पर ठोका 50 करोड़ की मानहानि का केस, जानिए कितनी है संपत्ति महिला सुरक्षा को लेकर योगी सरकार की बड़ी पहल, जल्द शुरू होगी ‘सारथी दीदी’ कैब सेवा

Air Traffic In India : घरेलू हवाई यात्रा की संख्या में बढ़ोतरी, तेजी से बढ़ा आकंड़ा

Air Traffic In India : घरेलू हवाई यात्रा की संख्या में बढ़ोतरी, तेजी से बढ़ा आकंड़ा

पिछले साल की तुलना में अक्टूबर में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या मजबूत रही, अक्टूबर में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या 11 प्रतिशत बढ़कर 1.26 करोड़ हो गई।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को नागरिक उड्डयन नियामक यानी डीजीसीए द्वारा जारी ताजा आंकड़ों में यह बात सामने आई है, जहां सितंबर, 2023 में यह आंकड़ा 1.22 करोड़ यात्रियों का था.

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के आंकड़ों से पता चलता है कि इंडिगो ने अक्टूबर महीने में 79.07 लाख यात्रियों को ढोया, जिससे घरेलू विमानन बाजार में इंडिगो की हिस्सेदारी 62.6 फीसदी हो गई, जो सितंबर की हिस्सेदारी 63.4 फीसदी से थोड़ी कम है।

डीजीसीए ने बताया कि जनवरी-अक्टूबर 2023 के दौरान घरेलू एयरलाइनों से यात्रा करने वाले यात्रियों की कुल संख्या 1,254.98 लाख थी, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 988.31 लाख थी। यह 26.98 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि और 10.78 प्रतिशत की मासिक वृद्धि दर्शाता है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर में उड़ान रद्द होने से कुल 30,307 यात्री प्रभावित हुए, जबकि उड़ान में देरी से 1,78,227 यात्री प्रभावित हुए।

Share
अगला लेख → नई बनने वाली हर सड़क की 05 साल की हो गारंटी, सड़क खराब हुई तो …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *