मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट UP में नौकरियों को लेकर CM योगी का बड़ा ऐलान, अगले 6 महीने में 1 लाख से ज्यादा नियुक्तियां बाबा रामदेव ने बृजभूषण शरण सिंह पर ठोका 50 करोड़ की मानहानि का केस, जानिए कितनी है संपत्ति

CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी

CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी

उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 सितंबर को लखनऊ के लोकभवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इस कार्यक्रम के जरिए कुल 818 युवाओं को अलग-अलग विभागों में रोजगार मिलेगा। इनमें 21 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री स्वयं नियुक्ति पत्र देंगे, जबकि 797 चयनित अभ्यर्थियों को संबंधित विभागों की ओर से नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

इन नियुक्तियों में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग, उत्तर प्रदेश उद्योग निदेशालय, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं और आयुष विभाग से जुड़े विभिन्न पद शामिल हैं। सरकार के मुताबिक, इन नियुक्तियों से तकनीकी प्रशिक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं, औद्योगिक गतिविधियों और आयुष चिकित्सा व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग में अलग-अलग ट्रेडों के 48 अनुदेशकों का चयन किया गया है। इनमें मैकेनिक (ट्रैक्टर), पेंटर (सामान्य), सर्वेयर, मैकेनिकल मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स, लेदर गुड्स मेकर, वायरमैन और प्लंबर जैसे पद शामिल हैं। इनमें सबसे ज्यादा 31 नियुक्तियां प्लंबर के पद पर होंगी। इसके अलावा मैकेनिक (ट्रैक्टर) के 6, वायरमैन के 4 और पेंटर (सामान्य) के 4 अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिलेगी।

सर्वेयर, मैकेनिकल मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स और लेदर गुड्स मेकर के एक-एक पद पर भी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। इन अनुदेशकों की नियुक्ति से विभिन्न प्रशिक्षण संस्थानों में तकनीकी शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। इससे प्रशिक्षण ले रहे युवाओं को संबंधित ट्रेड में बेहतर मार्गदर्शन मिल सकेगा।

वहीं, उत्तर प्रदेश उद्योग निदेशालय, कानपुर के तहत सहायक सांख्यिकीय अधिकारी के 9 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। इन अधिकारियों की नियुक्ति के बाद विभाग में आंकड़ों के संकलन, विश्लेषण और औद्योगिक गतिविधियों से संबंधित सांख्यिकीय कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।

स्वास्थ्य विभाग में 357 एक्सरे-टेक्नीशियन के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। स्वास्थ्य सेवाओं में इन नियुक्तियों के जरिए अस्पतालों और संबंधित चिकित्सा संस्थानों में एक्सरे जांच से जुड़ी सेवाओं को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

सबसे अधिक नियुक्तियां आयुष विभाग में की जाएंगी। यहां होम्योपैथिक फार्मासिस्ट के 361 पदों के अलावा होम्योपैथिक प्रोफेसर के 4, आयुर्वेद प्रोफेसर के 5, आयुर्वेद रीडर के 22, यूनानी प्रोफेसर के 1, यूनानी रीडर के 1 और यूनानी लेक्चरर के 10 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। आयुष विभाग में कुल 404 अभ्यर्थियों की नियुक्ति होगी।

कुल मिलाकर 818 नियुक्तियों में व्यावसायिक शिक्षा और कौशल विकास विभाग के 48 अनुदेशक, उद्योग विभाग के 9 सहायक सांख्यिकीय अधिकारी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के 357 एक्सरे-टेक्नीशियन और आयुष विभाग के 404 अभ्यर्थी शामिल हैं। सरकार की ओर से इन नियुक्तियों को युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और विभिन्न विभागों में मानव संसाधन को मजबूत करने की दिशा में एक कदम बताया जा रहा है।

Share
अगला लेख → योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *