मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा

कर्नाटक और मेघालय में भूकंप के तेज झटकें किए गए महसूस , जाने कितनी थी तीव्रता  

कर्नाटक और मेघालय में भूकंप के तेज झटकें किए गए महसूस , जाने कितनी थी तीव्रता  

महाराष्ट्र की सीमा से लगे उत्तरी कर्नाटक के विजयपुरा जिले के कुछ हिस्सों में शुक्रवार सुबह 3.0 तीव्रता का भूकंप आया। कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र ने यह जानकारी दी.

केएसएनडीएमसी के एक बयान के अनुसार, भूकंप सुबह 6:52 बजे आया और इसका केंद्र जिले के विजयपुरा तालुक में उकुमानल गांव से 4.3 किमी दक्षिण-पूर्व में था। बयान में कहा गया है कि भूकंप की तीव्रता मापने से पता चला है कि इसकी तीव्रता कम थी और इसके झटके 40-50 किलोमीटर के दायरे में महसूस किये जा सकते हैं.

बयान के मुताबिक, कम तीव्रता के कारण इस भूकंप से स्थानीय लोगों को कोई नुकसान नहीं होगा, हालांकि स्थानीय स्तर पर झटके महसूस किए जा सकते हैं.

इस बीच, मेघालय की राजधानी शिलांग और आसपास के इलाकों में भी शुक्रवार सुबह 3.8 तीव्रता का भूकंप आया। एक अधिकारी ने बताया कि जानमाल के नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है.

Share
अगला लेख → RBI ने लगातार पांचवीं बार रेपो रेट में नही किया बदलाव , रेपो…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *