मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग

NEET पेपर लीक मामले में CBI ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

NEET पेपर लीक मामले में CBI ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने नीट-यूजी पेपर लीक मामले में अपनी जांच तेज कर दी है। इस बीच सीबीआई ने गुरुवार को पहली गिरफ्तारी करते हुए बिहार की राजधानी पटना से 2 लोगों को गिरफ्तार किया है. पेपर लीक को महाराष्ट्र के लातूर से भी जोड़ा जा रहा है. मामला अब लातूर में सीबीआई को सौंप दिया गया है। वहीं लातूर पुलिस ने यहां से 2 लोगों को गिरफ्तार किया है.

पेपर लीक मामले में सीबीआई ने 2 लोगों मनीष प्रकाश और आशुतोष को पटना से गिरफ्तार किया है. मनीष प्रकाश के बारे में कहा जा रहा है कि वह अपनी कार से छात्रों को लाता और ले जाता था, जबकि अभ्यर्थियों को आशुतोष के घर पर ठहराया जाता था. पेपर लीक मामले में यह सीबीआई की पहली गिरफ्तारी है.

सीबीआई ने सबसे पहले मनीष प्रकाश को पूछताछ के लिए बुलाया और पूछताछ के दौरान ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया. सीबीआई ने मनीष प्रकाश की पत्नी को फोन के जरिए गिरफ्तारी की आधिकारिक सूचना दी. केंद्रीय जांच एजेंसी ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया. साथ ही सीबीआई ने इस मामले में अब तक 6 एफआईआर दर्ज की हैं.

Share
अगला लेख → दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 की गिरी छत , एक की मौत, कई लोग …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *