मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम

PM मोदी के आगामी दौरे के मद्देनज़र आज़मगढ़ से काशी जायेंगे सीएम योगी ,तैयारियों का लेंगे जायज़ा 

PM मोदी के आगामी दौरे के मद्देनज़र आज़मगढ़ से काशी जायेंगे सीएम योगी ,तैयारियों का लेंगे जायज़ा 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को वाराणसी दौरे पर हैं. वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से जुड़ी सभी तैयारियों और व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे. यूपी सीएम का यह दो दिवसीय दौरा होगा, जिसमें वह प्रधानमंत्री मोदी के निर्धारित कार्यक्रम स्थल पर जायेंगे. इसके अलावा वह सर्किट हाउस में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक और काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन में भी शामिल होंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां आयोजित काशी तमिल संगम में दक्षिण भारत के लोगों को संबोधित करेंगे. इसके अलावा वे यहां से वाराणसी से मिशन 24 का शंखनाद भी कर सकते हैं.

मिली जानकारी के मुताबिक, योगी आदित्यनाथ आज दोपहर 3:30 बजे आज़मगढ़ से वाराणसी पहुंचेंगे. सबसे पहले हम सेवापुरी स्थित पीएम मोदी के विशाल जनसभा स्थल का दौरा करेंगे. इसके बाद सीएम योगी मिर्जामुराद में भारत संकल्प यात्रा के हजारों लाभार्थियों से मुलाकात करेंगे. मिर्जामुराद के इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ सीधे वाराणसी के सर्किट हाउस पहुंचेंगे.

वहां सीएम योगी विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे और प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा भी करेंगे. इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ तैयारियों का निरीक्षण करने के लिए वाराणसी में प्रधानमंत्री मोदी के निर्धारित कार्यक्रमों का दौरा करेंगे, जिसमें कटिंग मेमोरियल स्कूल और नमो घाट शामिल हैं।

Share
अगला लेख → अयोध्या एयरपोर्ट पर 30 दिसंबर को आयेगी पहली फ्लाइट ,इस तरीख …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *