10.7.24
उत्तर प्रदेश- उन्नाव ज़िले में लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा,प्राइवेट बस ने दुग्ध वाहन में मारी टक्कर,18 की मौत कई घायल,बिहार से दिल्ली जा रही थी बस,राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री मोदी ,CM योगी ,कांग्रेस अध्यक्ष M खड़गे ने जताया शोक,DCM ब्रजेश पाठक ने ट्रामा सेंटर पहुँचकर घायलों का हाल चाल जाना !! PMO ने किया राहत राशि का ऐलान मृतकों के परिजनों को 2 लाख तथा घायलों को 50-50 हज़ार रुपये दिये जायेंगे – लखनऊ : CM योगी आज नवनियुक्त लेखपालों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे – मध्य प्रदेश की अमरवाड़ाविधानसभा (ज़िला छिन्दवाड़ा),पंजाब की जालंधर पश्चिम सीट पर मतदान जारी- PM विदेश दौरा अपडेट- PM मोदी आज ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलन से मुलाकात करेंगे और ऑस्ट्रिया के चांसलर karl nehammer के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे,दोनों नेता भारत और ऑस्ट्रिया के व्यापारिक नेताओं को भी संबोधित करेंगे – मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी तट और पूर्वोत्तर में भारी बारिश जारी रहेगी,उत्तर भारत में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है