8.7.24
PM मोदी आज रुस और ऑस्ट्रिया की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे,मॉस्को में रुस -भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे,भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे- लखनऊ : UP में बैराजों से पानी छोड़े जाने के मद्देनज़र CM योगी ने प्रशासन को निचले इलाक़ों में रहने वाले बाढ़ पीड़ितों की सहायता के दिशा निर्देश जारी किये- दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज असम और मणिपुर के दौरे पर रहेंगे,रिलीफ़ कैंप्स में पीड़ितों से भेंट करेंगे – ओड़िशा : भुवनेश्वर में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा आज पुनः निकाली जायेगी- राँची : हेमंत सोरेन सरकार आज विधानसभा में विश्वासमत हासिल करेगी- मौसम : मुंबई में भारी बारिश जनजीवन अस्त व्यस्त,महाराष्ट्र के कई ज़िलों में भारी बारिश की संभावना,मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया – इंटरनेशनल : जापान के पश्चिमी ओगासावारा द्वीप समूह में आज सवेरे 6.3 तीव्रता का भूकंप आया,जान माल की क्षति नहीं