15.3.24
CM योगी ने बलरामपुर और श्रावस्ती की अरबों की परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया,CM ने जनसभा को भी संबोधित किया !! CM बलरामपुर से सिद्धार्थनगर जायेंगे विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे,छात्र – छात्राओं को टैबलेट स्मार्ट फ़ोन भी करेंगे !! CM सिद्धार्थनगर से गोरखपुर से जायेंगे- CM चिलूआताल क्षेत्र के मानबेला में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास /लोकार्पण करेंगे – दिल्ली: PM मोदी आज कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और केरल की पांच दिन की यात्रा पर जायेंगे,रोड शो ,रैलियों समेत विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल – दिल्ली : इलेक्टोरल बांड पर SC में सुनवाई- CJI ने SBI द्वारा बांड नंबर न जारी करने पर SBI को नोटिस जारी किया,सोमवार को फिर सुनवाई – लखनऊ : CAA लागू होने के बाद पहली जुमे की नमाज़ आज- DGP प्रशांत कुमार का बयान- पुलिस मुख्यालय द्वारा जुमे की नमाज को सकुशल संपन्न कराने के लिए पर्याप्त प्रबंध करते हुए सतर्कता बढ़ाई गई है,नमाज़ियों की सुविधा के लिए मस्जिदों के पास भी अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है,असामाजिक तत्वों व सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जा रही है,हमारे अधिकारी भ्रमणशील हैं – दिल्ली- नवनियुक्त चुनाव आयुक्तों ने पदभार ग्रहण कर काम शुरू किया,लोकसभा चुनाव की तारीख़ों पर काम अब अंतिम दौर में – बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार आज साढ़े तीन बजे नये मंत्री लेंगे शपथ – महाराष्ट्र- राहुल गांधी की न्याय यात्रा पालघर में जारी,यात्रा ठाणे की तरफ़ बढ़ रही है- इंटरनेशनल: रुस में राष्ट्रपति पद हेतु मतदान जारी,पुतिन का सत्ता में लौटना तय