23.3.24
दिल्ली : PM मोदी भूटान दौरा पूरा कर दिल्ली के लिये रवाना,कुछ ही देर में दिल्ली लैंड करेंगे PM मोदी – दिल्ली : PM मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव समिति की अतिमहत्वपूर्ण बैठक आज,UP भाजपा कोर ग्रुप के सदस्य बैठक में शामिल होंगे,बचे हुये प्रत्याशियों पर होगा फ़ैसला,अन्य राज्यों की सीटों पर भी होगा फ़ैसला – कोलकाता : CBI ने महुआ मोइत्रा के ठिकानों पर की छापेमारी,प्रश्न पूछने के बदले पैसे लेने का मामला – दिल्ली : PM मोदी ने मॉस्को में हुये आतंकी हमले की कड़ी निंदा की,रुस में आतंकी हमले में अबतक साठ लोगों की मौत,दर्जनों घायल – पंजाब : संगरूर में ज़हरीली शराब से 21 लोगों की हुई मौत,दर्जनों का इलाज जारी – दिल्ली : ठग सुकेश चन्द्रशेखर ने अरविंद केजरीवाल मामले पर कहा- मैं उन्हें बेनकाब कर दूंगा, मैं केजरीवाल और उनकी टीम के खिलाफ सरकारी गवाह बनूंगा,मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि उन्हें सजा दी जाये