Jilla-News

गर्मी से फिलहाल नहीं मिलेगी राहत ,परेशान करेगी उमस

लखनऊ – पिछले दो दिन की बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार से तापमान में बढ़ेगा जिससे गर्मी बढ़ेगी हालाँकि बादलों की आवाजाही रह सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव आया। बारिश होने से तापमान भी लुढ़का लेकिन आने वाले तीन से चार दिनों में बारिश के संकेत नहीं दिख रहे हैं। आंशिक रूप से बादलों की आवाजाही हो सकती है। ऐसे में तापमान बढ़ेगा। पूर्व दिशा से आने वाली हवा नमी लेकर आएगी जिससे उमस थोड़ा परेशान कर सकती है।

दो दिन बदली बारिश की वजह से शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 6.8 डिग्री कम दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 22.2 रहा जो कि सामान्य से 4.1 डिग्री नीचे रहा। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के अनुसार रविावर को आसमान आमतौर पर साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

Related Articles

Back to top button