Jilla-News

UP : पटाखा फैक्टरी भीषण विस्फोट में अभी तक 12 लोगों के मौत , कई गंभीर हालत में भर्ती

यूपी के कौशांबी जिले में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में कम से कम 12 लोगों की मौत की खबर है. मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है. धमाका इतना भयानक था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर तक सुनाई दी.

मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा जिले के भरवारी कस्बे के वार्ड नंबर 23 में हुआ. इस हादसे में अब तक 15 मजदूरों की मौत हो गई. जबकि डेढ़ दर्जन मजदूर गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं. जबकि पटाखा फैक्ट्री में 20 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की खबर है.

पुलिस और फायर ब्रिगेड के लोग राहत और बचाव कार्य में जुट गये हैं. पटाखों के टुकड़े कई किलोमीटर दूर तक उड़ गए हैं. घटना भरवारी के खल्लाबाद इलाके में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में हुई. पटाखा फैक्ट्री खलीलाबाद निवासी शराफत अली की बताई जाती है। शराफत अली समेत कई लोग झुलस गये हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

Related Articles

Back to top button