Jilla-News

पत्नी और प्रेमिका के चक्कर में हो गया डिमोशन , डिप्टी एसपी कृपा शंकर को बनाया गया सिपाही

UP : उत्तर प्रदेश के उन्नाव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आमतौर पर नौकरियों में लोगों का प्रमोशन होता है, लेकिन उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक पुलिस अधिकारी का डिमोशन हो गया और वह डिप्टी एसपी से सीधे सिपाही बन गए. दरअसल, उन्नाव सीओ कृपा शंकर कनौजिया को डिप्टी एसपी से डिमोट कर कांस्टेबल बना दिया गया है और इसकी वजह काफी चौंकाने वाली है.

बता दें कि सीओ कृपा शंकर कनौजिया को कुछ पारिवारिक कारणों के चलते 6 जुलाई 2021 को एसपी उन्नाव ने छुट्टी दे दी थी. हालांकि, छुट्टी मंजूर होने के बाद सीओ कृपाशंकर कनौजिया अपने घर नहीं गए बल्कि एक महिला कांस्टेबल के साथ कानपुर के एक होटल में रुके। जहां उसी होटल में वह एक महिला कांस्टेबल के साथ पकड़ा गया था.

Related Articles

Back to top button