Posted By : Admin

अमेरिका के दौरे जाएंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर , अहम मुद्दों पर करेंगे चर्चा

दुनिया के विभिन्न हिस्सों में हो रही उथल-पुथल के बीच भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर एक महत्वपूर्ण विदेश यात्रा पर जा रहे हैं। वे 24 से 29 दिसंबर 2024 तक संयुक्त राज्य अमेरिका का दौरा करेंगे। इस यात्रा के दौरान, विदेश मंत्री कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

चर्चा के मुद्दे विदेश मंत्री एस जयशंकर मंगलवार से अमेरिका की 6 दिवसीय यात्रा पर जा रहे हैं, जहां वे द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक विषयों पर अपने अमेरिकी समकक्षों से बातचीत करेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, वे अमेरिका में स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास के एक सम्मेलन की अध्यक्षता भी करेंगे।

यह यात्रा अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद पहली उच्च स्तरीय भारतीय यात्रा है। डोनाल्ड ट्रंप ने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को हराया और वे आगामी 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे।

भारत को ‘वीटो’ की अनुमति नहीं होगी – एस जयशंकर हाल ही में एक सम्मेलन में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत कभी भी दूसरों को अपने निर्णयों पर ‘वीटो’ लगाने की अनुमति नहीं देगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारत अपने राष्ट्रीय हितों और वैश्विक भलाई के लिए बिना किसी डर के जो सही होगा, वह करेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भारत को अपनी भारतीयता बनाए रखते हुए प्रगति करनी होगी, तभी वह बहुध्रुवीय दुनिया में एक प्रमुख शक्ति के रूप में उभर सकेगा।

Share This