मखाना एक बेहतरीन पोषक तत्वों का खजाना है, जो सेहत संबंधी समस्याओं से बचाव में मदद करता है। इसमें मैग्नीशियम, पोटैशियम, एंटीऑक्सीडेंट, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, आयरन और जिंक जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं, जो इसे सेहत के लिए बेहद लाभकारी बनाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मखाने की तासीर क्या है, इसके सेवन से क्या फायदे होते हैं और एक दिन में कितनी मात्रा में इसे खाना चाहिए?
मखाने की तासीर ठंडी होती है, जिससे यह शरीर को ठंडक पहुंचाता है और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। इसकी ठंडी तासीर के कारण कुछ विशेष परिस्थितियों में इसे सावधानी से खाना चाहिए। 100 ग्राम मखाने में लगभग 350 कैलोरी, 9.7% प्रोटीन, 76% कार्बोहाइड्रेट, 12.8% नमी, 0.1% हेल्दी फैट, 0.5% सोडियम, 0.9% फॉस्फोरस और 1.4 मिलीग्राम आयरन, कैल्शियम, अम्ल और विटामिन-वी की भरपूर मात्रा पाई जाती है।
मखाना कई स्वास्थ्य समस्याओं में मददगार साबित होता है। आयुर्वेद के अनुसार, मखाना का नियमित सेवन गठिया के दर्द, शारीरिक कमजोरी, दिल की सेहत, अनिद्रा और दस्त को रोकने में लाभकारी हो सकता है। यह तनाव, चिंता और नींद की समस्याओं को दूर करने में भी मदद करता है। वजन घटाने, हड्डियों को मजबूत करने और हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भी यह फायदेमंद है। आप मखाने का सेवन दिन में कभी भी कर सकते हैं, जैसे नाश्ते में या लंच-डिनर के साथ। यह फाइबर से भरपूर होने के कारण पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। एक दिन में 100 ग्राम, यानी एक से दो मुट्ठी मखाने का सेवन आदर्श माना जाता है।

