Posted By : Admin

NCW ने रणवीर इलाहाबादिया व समय रैना को किया तलब, जानिए कब होगी सुनवाई

महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है, जिन्होंने समय रैना के शो “इंडियाज गॉट लेटेंट” में भाग लिया था। अब तक इस शो से जुड़े 30 से अधिक व्यक्तियों पर एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। पुलिस ने यूट्यूब को भी पत्र लिखकर सभी संबंधित वीडियो हटाने के निर्देश दिए हैं।

साइबर पुलिस की सख्ती

साइबर डिपार्टमेंट ने आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया है और शो के सभी एपिसोड हटाने के लिए कहा है। इसके अलावा, शो में शामिल हुए करीब 30 मेहमानों को समन जारी किया गया है। इस मामले में आशीष चंचलानी, अपूर्व मखीजा, रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना, जसप्रीत सिंह के साथ-साथ शो के निर्माता तुषार पुजारी और सौरभ बोथरा के नाम भी शामिल हैं।

एनसीडब्ल्यू की प्रतिक्रिया

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने इन यूट्यूबर्स द्वारा की गई अशोभनीय और नस्लीय टिप्पणियों पर नाराजगी जाहिर की है। आयोग ने कहा कि “ऐसी टिप्पणियां समाज में समानता और परस्पर सम्मान के मूल्यों का उल्लंघन करती हैं, जिससे जनता में आक्रोश फैल रहा है।”

एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष विजया राहतकर के निर्देशानुसार, इस पूरे मामले पर चर्चा करने के लिए एक सुनवाई 17 फरवरी, 2025 को दोपहर 12 बजे नई दिल्ली स्थित एनसीडब्ल्यू कार्यालय में आयोजित की जाएगी।

इस विवाद के चलते “इंडियाज गॉट लेटेंट” और इसमें शामिल कंटेंट क्रिएटर्स पर कानूनी कार्रवाई तेज हो सकती है

Share This