चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ग्रुप-ए से भारत और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब सभी की निगाहें ग्रुप-बी पर हैं, जहां 25 फरवरी को रावलपिंडी में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच महत्वपूर्ण मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच की विजेता टीम सेमीफाइनल में पहुंचने की दहलीज पर होगी।
साउथ अफ्रीका ने अपने पहले मुकाबले में अफगानिस्तान को 107 रनों के बड़े अंतर से हराया था, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की थी। ऐसे में दोनों टीमें इस मैच को जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी।
ड्रीम 11 टीम: ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका
कप्तान: जोश इंगलिस
उपकप्तान: केशव महाराज
विकेटकीपर:
- जोश इंगलिस (कप्तान)
- एलेक्स कैरी
बल्लेबाज:
- ट्रेविस हेड
- रीजा वैन डर डुसेन
- मार्नश लाबुशेन
ऑलराउंडर:
- मार्को यान्सन
- एडन माक्ररम
- मैथ्यू शॉर्ट
गेंदबाज:
- एडम जम्पा
- केशव महाराज (उपकप्तान)
- कगिसो रबाडा
इस मुकाबले में जोश इंगलिस को कप्तान और केशव महाराज को उपकप्तान बनाना फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि दोनों खिलाड़ी बेहतरीन फॉर्म में हैं। इस टीम में संतुलित बल्लेबाजी, ऑलराउंडर विकल्प और घातक गेंदबाजी को ध्यान में रखा गया है, जिससे आपको फैंटेसी लीग में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिल सकती है।

