Posted By : Admin

मूंगफली में प्रोटीन और फाइबर होता है, जो सेहत के लिए फायदेमंद है

मूंगफली सबसे सस्ते और लाभकारी नट्स में से एक है। खासकर जिन लोगों को बादाम नहीं पसंद हैं, उन्हें रोजाना मूंगफली का सेवन करना चाहिए। मूंगफली के छोटे-छोटे दाने महंगे ड्राई फ्रूट्स को भी टक्कर देते हैं। बहुत से लोग इसे सिर्फ सर्दियों में खाते हैं, लेकिन यह पूरे साल भर सेवन करने योग्य है क्योंकि इसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं। मूंगफली एक बेहतरीन स्नैक है, जिसे आप सुबह या शाम कभी भी खा सकते हैं। इसे लोग आमतौर पर भूनकर खाते हैं, लेकिन आप इन्हें उबालकर या रातभर पानी में भिगोकर भी खा सकते हैं। मूंगफली को कई प्रकार के व्यंजनों में भी इस्तेमाल किया जाता है। इसमें प्रोटीन, हेल्दी फैट, विटामिन ई और अन्य आवश्यक पोषक तत्व होते हैं। आइए जानें रोजाना 1 मुट्ठी मूंगफली खाने से क्या लाभ मिलते हैं:

रोजाना मूंगफली खाने के फायदे:

  1. मानसिक स्वास्थ्य में सुधार: जो लोग मानसिक दबाव या तनाव से जूझ रहे हैं, उन्हें मूंगफली का सेवन करना चाहिए। मूंगफली में ऐसे तत्व होते हैं जो तनाव को कम करने में मदद करते हैं और मूड को बेहतर बनाते हैं। इसके सेवन से ट्रिप्टोफैन और सेरोटोनिन का स्तर बढ़ता है, जो डिप्रेशन को कम करने में सहायक होता है।
  2. दिल की सेहत के लिए फायदेमंद: रोजाना 1 मुट्ठी मूंगफली खाने से हृदय स्वास्थ्य में सुधार होता है। मूंगफली में मोनो-अनसैचुरेटेड फैटी एसिड पाया जाता है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाने में मदद करता है। इससे दिल की बीमारियों के खतरे को भी कम किया जा सकता है।
  3. आंखों की रोशनी को तेज करता है: अगर आपकी नजर कमजोर हो रही है, तो मूंगफली का नियमित सेवन लाभकारी हो सकता है। इसमें जिंक होता है, जो शरीर को विटामिन ए का उत्पादन करने में मदद करता है, जिससे आंखों की रोशनी में सुधार होता है और ब्लैंडनेस का खतरा कम होता है।
  4. हड्डियों को मजबूती: मूंगफली में मैंग्नीज और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो हड्डियों की सेहत को बेहतर बनाते हैं और उन्हें मजबूत करते हैं।
  5. वजन कम करने में मदद: मूंगफली का सेवन करने से वजन को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। यह शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन का अच्छा स्रोत है, जिससे मसल्स मजबूत होती हैं और वजन घटाना आसान हो जाता है। इसके सेवन से पेट देर तक भरा रहता है, जिससे अधिक खाने की इच्छा नहीं होती
Share This