Posted By : Admin

सेब खाने के बाद पानी पीने में थोड़ी देरी करें, करीब आधे घंटे बाद पीना बेहतर होता है

सेब को सेहत का खजाना माना जाता है और यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स भी इसे अपनी डेली डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। सेब न केवल इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है, बल्कि शरीर की ओवरऑल हेल्थ को भी सुधारने में मदद करता है। हालांकि, इसके सही समय और तरीके से सेवन करना बेहद जरूरी है, वरना फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है।

कब और कैसे खाएं सेब?

एक दिन में एक या दो सेब का सेवन पर्याप्त होता है। लेकिन ध्यान रखें कि सुबह खाली पेट सेब खाने से परहेज करना चाहिए, क्योंकि इससे पाचन तंत्र पर नेगेटिव असर पड़ सकता है। इसी तरह, शाम को सेब खाना भी सलाह नहीं दी जाती, क्योंकि इस समय शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा होने लगता है। सबसे अच्छा समय है – नाश्ते के बाद।

सेब खाने के बाद क्या न करें?

सेब खाने के तुरंत बाद पानी पीना पाचन पर बुरा असर डाल सकता है, इसलिए सेब खाने के कम से कम आधे घंटे बाद ही पानी पिएं।
इसके अलावा, कुछ चीजें हैं जिन्हें सेब खाने के तुरंत बाद कंज्यूम करने से बचना चाहिए:

  • मूली
  • अचार
  • चाय
  • दूध

ये चीजें सेब के साथ मिलकर पाचन में गड़बड़ी, गैस, एसिडिटी या अन्य गट हेल्थ से जुड़ी समस्याएं पैदा कर सकती हैं।

सेहत का खजाना

पुराने समय से ही सेब को सेहत के लिए फायदेमंद माना गया है। यह फल मेटाबॉलिज्म को तेज कर मोटापा कम करने में सहायता करता है। साथ ही, हड्डियों की मजबूती से लेकर दिल की सेहत तक, सेब आपके शरीर के कई हिस्सों को फायदा पहुंचाता है।इसलिए, अगर आप सेब को सही समय और सही तरीके से खाते हैं, तो यह आपकी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

Share This