Posted By : Admin

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर विभा शर्मा को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर विभा शर्मा को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 के लिए चयनित किया गया है. उन्हें 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों सम्मानित किया जाएगा. डॉ विभा के चयन से यूनिवर्सिटी के छात्र और शिक्षक बेहद खुश हैं.

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कला संकाय के अंग्रेजी विभाग की प्रोफेसर विभा शर्मा को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 के लिए चुना गया है. यह प्रतिष्ठित पुरस्कार भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा उच्च शिक्षण संस्थानों और पॉलिटेक्निक शिक्षकों को प्रदान किया जाता है.

प्रो. विभा शर्मा को यह पुरस्कार आगामी 5 सितंबर 2025 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले एक भव्य समारोह में भारत के माननीय राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाएगा. प्रो. शर्मा देशभर से चुने गए 21 शिक्षकों में से एक हैं जिन्हें यह सम्मान प्राप्त होगा.

यह पुरस्कार भारत में उच्च शिक्षा संस्थानों के शिक्षकों को दिया जाने वाला सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान है, जिसमें प्रशस्ति पत्र, रजत पदक और 50 हजार का नकद पुरस्कार शामिल है. प्रो. शर्मा, जो एएमयू में जनसंपर्क प्रभारी सदस्य के रूप में भी सेवाएं दे रही हैं, ने एक कुशल शिक्षिका और प्रशासक के रूप में विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है.

Share This