Jilla-News

एटा- जमीनी विवाद में दबंगों ने वृद्ध को मारी गोली,5 घायल

एटा – जनपद में जमीनी विवाद रुकने का नाम नही ले रहे है ताजा मामला थाना नयागाँव क्षेत्र के गाँव उभईअसदनगर का है जहाँ चकरोड को लेकर जमीनी विवाद हो गया और देखते ही देखते दबंगो ने एक पक्ष पर अवैध असलहों से फायरिंग कर दी जिससे एक बृद्ध को गोली लग गई जिससे वो घायल हो गए और 4 लोग अन्य भी इसमें घायल हो गया,बृद्ध की हालत गंभीर के चलते चिकत्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर आगरा मेडीकल रैफर कर दिया है जहाँ उनकी अभी भी हालत गंभीर बताई जा रही है,सूचना पर पहुची पुलिस जाँच के बाद कार्यवाही की बात कह रही है।

मामला जनपद एटा के थाना नयागांव क्षेत्र के ग्राम उभई असदनगर में चकरोड के जमीनी विवाद को लेकर ये विवाद हो गया जिसमे एक पक्ष ने दबंगई दिखाते हुए दूसरे पक्ष के उपर फायरिंग कर दी,जिसके चलते वद्व के सिर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं चाचा को गोली लगने से घायल को बचाने आए भतीजे को आरोपियों ने डण्डों से पीटकर,पीटकर घायल कर दिया जिसमे भतीजे सहित 4 लोग गंभीर घायल हो गए है। कई घंटे बीत जाने के बाद भी घटना की अभी तक पुलिस ने FIR दर्ज तक नहीं की है पीड़ितों पर फैशला का दबाब बनाते हुए जान से मारने की धमकियां मिल रही है, जबकि पुलिस द्वारा ट्विटर पर दी गयी जानकारी के अनुसार पूर्व के जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुए झगड़े में एक वृद्ध के कान में चोट लगने पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल उपचार हेतु चिकित्सालय भिजवाया गया है, वही थाना पुलिस पूरे प्रकरण में जाँच के बाद कार्यवाही की बात कह रही है।

Related Articles

Back to top button