Breaking-News

भारत में पाकिस्तानी वेब सीरीज ‘जो बचे हैं संग समेट लो’ की स्ट्रीमिंग पर रोक, केंद्र ने Netflix को दिया निर्देश

भारत में पाकिस्तानी वेब सीरीज ‘जो बचे हैं संग समेट लो’ की संभावित स्ट्रीमिंग को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix को निर्देश दिया है कि भारत में पाकिस्तान में निर्मित किसी भी कंटेंट की स्ट्रीमिंग न की जाए। मंत्रालय ने यह निर्देश 8 मई 2025 को जारी अपने पुराने आदेश के अनुरूप दिया है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स को पिछले साल जून में किए गए उसके वादे की याद भी दिलाई है। उस समय प्लेटफॉर्म ने मंत्रालय को बताया था कि भारत में उसके सब्सक्राइबर्स के लिए पाकिस्तान से जुड़ी कोई फिल्म या वेब सीरीज उपलब्ध नहीं कराई गई है। अब मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स से पहले की तरह अपना यही रुख बनाए रखने को कहा है।

दरअसल, मंत्रालय को कई शिकायतें और ज्ञापन मिले थे, जिनमें पाकिस्तानी वेब सीरीज ‘जो बचे हैं संग समेट लो’ की भारत में संभावित रिलीज पर आपत्ति जताई गई थी। इन्हीं शिकायतों के बाद नेटफ्लिक्स को यह निर्देश दिया गया है। फिलहाल इस मामले ने भारत में पाकिस्तानी कंटेंट की ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्धता को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

Related Articles

Back to top button