Uncategorized

महाराष्ट्र में पूर्व कांग्रेस नेता उर्मिला मातोंडकर शिव सेना में शामिल

मुंबई – महाराष्ट्र में कांग्रेस के टिकट पर सांसद का चुनाव लड़ चुकी अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर आज शिवसेना में शामिल हो गयी,मातोश्री में उद्धव ठाकरे की उपस्थिति में उर्मिला ने शिव सेना जॉइन किया। शिवसेना ने उर्मिला को एमएलसी नामित करने के लिये उनका नाम राज्यपाल को भेज दिया।

वर्ष 2019 में उर्मिला ने कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा, पर असफल रही। सितंबर 2019 में उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया।

गौरलतब है कि उर्मिला मांतोंडकर 2019 के लोकसभा चुनाव में मुंबई उत्तरी सीट से कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ी थीं. हालांकि उन्हें चुनाव में हार का सामना करना पड़ा. बाद में उन्होंने कांग्रेस की मुंबई इकाई के कामकाज के तरीकों को लेकर पार्टी छोड़ दी. हाल में उन्होंने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से करने के लिए कंगना रनौत की आलोचना की थी.

Related Articles

Back to top button