मुरादाबाद- लखनऊ बाल संरक्षण आयोग से जुड़े सूर्य प्रताप द्वारा मुरादाबाद एसपी जीआरपी अपर्णा गुप्ता को किये गए एक मेल के बाद मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर तीन पर पहुँची कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में एक विशेष अभियान के तहत कई डिब्बो से लगभग 32 बच्चो को रेस्क्यू किया गया है, जीआरपी और आरपीएफ की द्वारा की गई संयुक्त कार्यवाही के बाद अब सभी बच्चो के टिकिट और दूसरे कागजात की चेकिंग की जा रही है ,इस पूरे रेस्कयू पर जानकारी देते हुए सीओ जीआरपी देवी दयाल ने बताया कि उन्हें इसके लिए उच्चअधिकारियों ने उन्हें निर्देश किया था, इसमें उनके साथ चाइल्ड लाइन की टीम मौके पर पहुंच गई थी और उसकव बाद ही ट्रेन से बच्चों को उतरा गया है, यह ट्रेन जलपाईगुड़ी से अमृतसर के लिये जा रही है अभी बच्चों के डॉक्यूमेंट वेरीफाई करने का काम किया जा रहा है।

