Breaking-NewsUttar Pradesh

UP बार कॉउन्सिल ने कम की COP की फीस , अब देने होंगे सिर्फ 250 रूपए

उत्तर प्रदेश बार कॉउन्सिल ने (COP) का शुल्क घटाकर ₹500 की जगह अब केवल ₹250 कर दिया है। अब सीओपी के नवीनीकरण में केवल 250 रुपए ही देने होंगे।यूपी बार काउंसिल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शिवकिशोर गौड़ ने वकीलों की मांग कर सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस फीस घटा कर आधी कर दी है.

उन्होंने कहा कि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश अधिवक्ता हित में कार्य करता रहेगा। वर्तमान बार काउंसिल के गठन के बाद से काउंसिल के माध्यम से अधिवक्ताओं के हित में कुल 14 करोड़ छियासठ लाख तेईस हजार की राशि का भुगतान किया जा चुका है. बीमार अधिवक्ताओं के लिए अब तक 5 करोड़ 25 लाख 65 हजार रुपये का भुगतान किया जा चुका है.

Related Articles

Back to top button