Sports

World Cup 2023 : BCCI का वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा ऐलान, दर्शकों को फ्री मिलेगा ‘मिनरल वॉटर’

आईसीसी वर्ल्ड कप शुरू हो चुका है. इसके साथ ही फैंस का इंतजार भी खत्म हो गया है. फैंस काफी समय से वर्ल्ड कप का मजा लेने के लिए बेताब हैं. अब फैंस हर दिन मैच का आनंद उठा सकेंगे. स्टेडियम में दर्शकों का क्रेज भी दिख रहा है. भारत के मैच में दर्शकों की भीड़ उमड़ने वाली है. इसी कड़ी में बीसीसीआई सचिव जय शाह ने क्रिकेट फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है. जय शाह ने कहा कि विश्व कप के सभी मैचों में प्रशंसकों को मुफ्त पानी मिलेगा।

जय शाह ने ट्वीट कर फैंस को दी ये खुशखबरी. स्टेडियम के अंदर पीने से लेकर खाना तक सब कुछ बहुत महंगा है। ऐसे में खाना-पीना दर्शकों की जेब पर बोझ बन जाता है. इसी को देखते हुए बीसीसीआई सचिव ने ये फैसला लिया है. इस फैसले से फैंस को काफी राहत मिली होगी. जय शाह ने ट्वीट किया कि चूंकि यह विश्व कप बहुत रोमांचक होने वाला है। इस अवसर पर, मुझे यह घोषणा करते हुए बहुत गर्व हो रहा है कि हम भारत भर के स्टेडियमों में दर्शकों को पीने के लिए मुफ्त मिनरल वाटर उपलब्ध करा रहे हैं। ताकि दर्शक मैच का आनंद उठा सकें.

Related Articles

Back to top button