Bollywood NewsMovie

कंगना की फिल्म Tejas ओपनिंग डे पर हुई फुस्स , किया सिर्फ इतना कलेक्शन

कंगना रनौत की फिल्म ‘तेजस’ आखिरकार शुक्रवार 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। यह साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक थी।

फिल्म ने पहले दिन धीमी शुरुआत की और बॉक्स ऑफिस पर 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. कंगना रनौत की तेजस में अंशुल चौहान, वरुण मित्रा, आशीष विद्यार्थी और विशाख नायर प्रमुख भूमिका में हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेजस ने पहले दिन महज 1.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। जो उम्मीद से काफी कम है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म पहले दिन 2-3 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है।

कंगना रनौत की फिल्म तेजस भारत में 1300 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी काफी कम है.

इस बीच, तेजस टीम ने IAF सभागार में वरिष्ठ IAF अधिकारियों और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के लिए एक विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की।

Related Articles

Back to top button