मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

शार्दुल की जगह टीम में अश्विन को मिले मौका – श्रीकांत

शार्दुल की जगह टीम में अश्विन को मिले मौका – श्रीकांत

खेल डेस्क – साउथ अफ्रीका के साथ पहले टेस्ट मैच में करारी हार झेलने के बाद टीम इंडिया नए साल के पहले मैच में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगा. साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 3 जनवरी से होना है. सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में भारत को पारी और 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा था.अगर दूसरा मैच भारत जीत जाता है तो सीरीज 1-1 से ड्रॉ हो जाएगी. इस मुकाबले से पहले भारत के पूर्व बल्बेजाज रहे क्रिस श्रीकांत का कहना है कि अश्विन को शार्दुल ठाकुर की जगह प्लेइंग-11 में शामिल करना चाहिए.

अपने यूट्यूब चैनल पर श्रीकांत ने कहा कि वह शार्दुल के स्थान पर अश्विन को खिलाएंगे, उनका मानना है कि अश्विन जडेजा से कहीं बेहतर हैं. उन्होंने कहा, ‘मैं अब भी अश्विन को ही खेलने की बात कहूंगा. मेरा मानना है कि अश्विन शार्दुल ठाकुर से बेहतर हैं. मैं शार्दुल की जगह अश्विन को खिलाऊंगा. यहां तक कि अगर वह पांच विकेट भी नहीं ले पाता, तो भी वह दो विकेट जरूर लेगा. संभवत: वह जडेजा के साथ कसी हुई गेंदबाजी करेंगे. ये दोनों एक साथ काम कर सकते हैं और 4-5 विकेट ले सकते हैं.’ बता दें कि अश्विन सेंचुरियन में 19 ओवर में 41 रन देकर एक विकेट लेने में कामयाब रहे थे.

Share
अगला लेख → लखनऊ में आज शाम तक खत्म हो जायेगा पेट्रोल डीजल ?,लोगो की पंप…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *