मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट UP में नौकरियों को लेकर CM योगी का बड़ा ऐलान, अगले 6 महीने में 1 लाख से ज्यादा नियुक्तियां बाबा रामदेव ने बृजभूषण शरण सिंह पर ठोका 50 करोड़ की मानहानि का केस, जानिए कितनी है संपत्ति

योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए योगी सरकार ने रोजगार को लेकर बड़ा अभियान शुरू किया है। अगले छह महीने में एक लाख सरकारी नौकरियां देने के लक्ष्य के तहत नियुक्ति पत्र वितरण का सिलसिला तेज हो गया है। महज चार दिनों में तीन बड़े कार्यक्रमों के जरिए 5,297 युवाओं को सरकारी सेवा से जोड़ा गया है। इन सभी कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

नियुक्तियों की यह प्रक्रिया 19 सितंबर से शुरू हुई। पहले दिन 818 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। इसके अगले दिन 20 सितंबर को पुलिस विभाग के मिनिस्टीरियल कैडर में चयनित 912 युवाओं को सरकारी सेवा में शामिल किया गया। इसके बाद 22 सितंबर को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में एक साथ 3,567 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। इस तरह चार दिनों के भीतर कुल नियुक्तियों का आंकड़ा 5,297 तक पहुंच गया।

19 सितंबर को लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) और उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) से चयनित 818 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। इनमें चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग के एक्स-रे टेक्नीशियन, आयुष विभाग के होम्योपैथिक फार्मासिस्ट, प्रोफेसर, रीडर और प्रवक्ता के अलावा एमएसएमई तथा व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के विभिन्न पदों पर चयनित युवा शामिल रहे।

20 सितंबर को पुलिस विभाग के मिनिस्टीरियल कैडर में 912 नियुक्तियां की गईं। इनमें 259 पुलिस उपनिरीक्षक गोपनीय, 449 पुलिस सहायक उपनिरीक्षक लिपिक और 204 पुलिस सहायक उपनिरीक्षक लेखा के पदों पर चयनित अभ्यर्थी शामिल हैं। इन नियुक्तियों के साथ पुलिस विभाग में भी भर्ती प्रक्रिया के तहत युवाओं को सरकारी सेवा का अवसर मिला।

22 सितंबर को आयोजित तीसरे और सबसे बड़े नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग से चयनित 3,567 अभ्यर्थियों को अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में नियुक्ति दी गई। इनमें 319 प्रधानाचार्य, 258 प्रधानाध्यापक, 618 प्रवक्ता (PGT) और 2,372 सहायक अध्यापक (TGT) शामिल हैं। चयनित अभ्यर्थियों में 1,090 महिलाएं और 2,477 पुरुष हैं।

सरकार की ओर से लगातार किए जा रहे नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रमों में भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता और योग्यता आधारित चयन पर भी जोर दिया जा रहा है। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवनियुक्त शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि नियुक्ति मिलने के बाद यदि किसी शिक्षक से पैसे मांगने की शिकायत सामने आती है तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि युवाओं को उनकी योग्यता और मेरिट के आधार पर नौकरी मिलनी चाहिए।

योगी सरकार के मुताबिक, पिछले नौ वर्षों में प्रदेश में करीब साढ़े नौ लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है। अब सरकार ने अगले छह महीने में एक लाख और सरकारी नौकरियां देने का लक्ष्य तय किया है। इस अभियान में पुलिस, होमगार्ड, शिक्षा, स्वास्थ्य, आयुष, कौशल विकास समेत कई विभागों में होने वाली भर्तियों को शामिल किया गया है।

चार दिनों में 5,297 नियुक्तियां इस रोजगार अभियान की शुरुआती तस्वीर पेश करती हैं। अब सरकार की नजर अगले छह महीनों में एक लाख सरकारी नौकरियों के लक्ष्य पर है। आने वाले दिनों में अलग-अलग विभागों में चयन प्रक्रिया पूरी होने के साथ नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रमों का सिलसिला आगे बढ़ने की उम्मीद है।

Share

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *