मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

Jaunpur News : आयुर्वेदिक चिकित्सक की गोली मारकर हत्या , इलाके में फैली सनसनी

Jaunpur News : आयुर्वेदिक चिकित्सक की गोली मारकर हत्या , इलाके में फैली सनसनी

जौनपुर जिले के थाना जलालपुर क्षेत्र में एक आयुर्वेदिक डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक घटना बुधवार देर रात करीब 2.30 बजे की है. घटना के बाद रात में ही पुलिस अधीक्षक समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे.

पुलिस अधीक्षक (एसपी) नगर ब्रिजेश कुमार गौतम ने बताया कि आयुर्वेदिक चिकित्सक (बीएएमएस डिग्रीधारी) डॉ. तिलकधारी सिंह पटेल (35) पिछले आठ साल से जलालपुर बाजार में मड़ियाहूं रोड पर किराए के मकान में अपना क्लिनिक चला रहे थे.

उन्होंने बताया कि डॉक्टर अविवाहित थे और क्लिनिक के ऊपरी मंजिल पर रहते थे. स्थानीय लोगों के मुताबिक उसने अंदर से दरवाजा बंद नहीं किया ताकि रात में मरीज बिना किसी असुविधा के अंदर आ सकें.

एसपी ने बताया कि बुधवार की रात करीब ढाई बजे मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात बदमाश डॉक्टर के कमरे में घुस गये और उन्हें गोली मार दी. जिससे उसकी मौत हो गई. घटना की खबर पाकर पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

गौतम ने बताया कि क्लीनिक पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में तीन बदमाश मोटरसाइकिल से आते दिखे और घटना को अंजाम देने के बाद मड़ियाहूं की ओर जाते दिखे. पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया है.

Share
अगला लेख → Kota News: ठंड से बचने के लिए कमरे में जलाई सिगड़ी, पति-पत्न…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *