मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

मकर संक्रां​ति पर कर लें ये आसान उपाय,सूर्य देव होंगे खुश

मकर संक्रां​ति पर कर लें ये आसान उपाय,सूर्य देव होंगे खुश

धर्म – मकर संक्रां​ति का महापर्व 15 जनवरी को है. उस दिन रवि योग सुबह 07:15 से सुबह 08:07 तक है. रवि योग में सूर्य देव का प्रभाव अधिक होता है, जिसमें दोष दूर होते हैं और कार्य सफल होंगे. मकर संक्रांति के दिन 02:54 एएम पर सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करेंगे. मकर संक्रां​ति का महा पुण्यकाल 07:15 एएम से 09:00 एएम तक रहेगा. ऐसे में आपको मकर संक्रां​ति वाले दिन सूर्योदय से लेकर सुबह 09:00 एएम के बीच कुछ आसान उपाय करने चाहिए, जिससे आपको सूर्य देव की कृपा प्राप्त हो सके और घर आपका धन-धान्य से भर जाए. इस बारे में जानते हैं​ काशी के ज्योतिषाचार्य चक्रपाणि भट्ट से.

आसान उपाय से चमकेगी किस्मत

सूर्य देव को अर्घ

अर्घ्य देने के लिए एक तांबे के लोटे में पानी भर लें. फिर उसमें लाल चंदन, गुड़ और लाल गुड़हल का फूल या लाल रंग का कोई फूल डाल दें. फिर सूर्य देव के किसी भी एक मंत्र का उच्चारण करते हुए अर्घ्य दें. मकर संक्रांति के अलावा प्रतिदिन सूर्य देव को अर्घ्य दे सकते हैं. इससे सूर्य देव प्रसन्न होंगे और आपके करियर में उन्नति होगी.

सूर्य स्तुति
मकर संक्रांति पर सूर्य देव को अर्घ्य देने के बाद सूर्य स्तुति करें. उनकी कृपा से जीवन के दुख दूर होंगे. सेहत अच्छी रहेगी और आपके घर में धन और अन्न की कभी कमी नहीं होगी.

सूर्य स्तुति पाठ
जय कश्यप नंदन, ओम जय अदिति नंदन।।
त्रिभुवन तिमिर निकंदन, भक्त हृदय चंदन॥
जय कश्यप नंदन

सप्त अश्वरथ राजित, एक चक्रधारी।
दु:खहारी, सुखकारी, मानस मल हारी॥
जय कश्यप नंदन…

सुर मुनि भूसुर वंदित, विमल विभवशाली।
अघ-दल-दलन दिवाकर, दिव्य किरण माली॥
जय कश्यप नंदन…

सकल सुकर्म प्रसविता, सविता शुभकारी।
विश्व-विलोचन मोचन, भवबंधन भारी॥
जय कश्यप नंदन

Share
टैग: #astronews
अगला लेख → मै अटल हूँ

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *