मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश की जरुरत – अभय दुबे

भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश की जरुरत – अभय दुबे

लखनऊ – राहुल गाँधी की न्याय जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण मणिपुर से महाराष्ट्र तक होगा इसको लेकर कांग्रेस व्यापक तैयारी कर रही है, भारत जोड़ो न्याय यात्रा को आज कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे ने प्रेस वार्ता की और यात्रा के उत्तर प्रदेश में आने को लेकर विस्तार से चर्चा की, श्री अभय दुबे ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा को देश को जरूरत बताया एवम राहुल गांधी और कांग्रेस के द्वारा सभी को न्याय मिलने तक सहयोग, संघर्ष की बात कही।

अभय दुबे ने कहा कि श्री राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश पर गहरी छाप छोड़ेगी, जैसे भारत जोड़ो यात्रा को देश के करोड़ों- करोड़ लोगों का अपार समर्थन मिला वैसे ही न्याय यात्रा को भी प्रत्येक वर्ग का ऐतिहासिक समर्थन मिलेगा, आज बेरोजगारों युवाओं, कर्ज में डूबे किसानों और महंगाई की मार के बीच पढ़ाई, कमाई और दवाई के लिए संघर्ष करते गरीबों के साथ न्याय नही हो रहा हैं, भाजपा सरकार सिर्फ अपने उद्योगपति मित्रों के लिए काम कर रही है।

अभय दुबे ने कहा भारत रोजगार संकट से जूझ रहा है जहां इंजीनियर कुली का काम करते हैं और पीएचडी धारक चपरासी तक के लिए आवेदन देते हैं। हमें यह सुनिश्चित करना है कि हर स्वपनदर्शी भारतीय युवा को उसकी आकांक्षाओं एवं कौशल के अनुरूप रोजगार मिले। जब प्रधानमंत्री देश की संपत्ति अपने करीबी दोस्तों को सौंप देते हैं, तो गरीब और गरीब हो जाते हैं। और मध्यम वर्ग को अपनी बचत होती नजर आती है। हमें सभी के लिए आर्थिक न्याय और शिक्षा आजीविका और स्वास्थ्य का मौलिक अधिकार सुनिश्चित करना है।

अभय दुबे ने सामाजिक न्याय को लेकर कहा कि कांग्रेस वंचितों के अधिकारों और बेटियों के आत्मसम्मान के साथ न्याय के लिए प्रतिबद्ध है।
भाजपा ने राज्यों की इच्छाओं की अनदेखी कर और राज्यपाल के पद का दुरुपयोग कर हमारे संघीय ढांचे को नष्ट कर दिया है। हमें अपने संघीय ढांचे को बचाना है जो लोकतंत्र की रक्षा करता है और हमारे राज्यों की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और भाषाई विविधता को संरक्षित करता है। भाजपा में पंचायतों और नगरपालिकाओं को संसाधनों से वंचित कर सत्ता केन्द्रीकरण कर दिया है, जिसकी वजह से जनता अनजान प्रतिनिधियों और अधिकारियों पर निर्भर है। हमें स्थानीय सरकारों की मजबूती सुनिश्चित कर निर्णय लेने की ताकत फिर से आम आदमी को सौंपनी होगी।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा श्री राहुल गांधी के नेतृत्व में निकल रही है साथ में सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूरे भारत के राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक कार्यकर्त्ता, स्वयं सहायता समूहों के कार्यकर्ता, सिविल सोसाइटी के लोग सहित, किसान संगठन, युवा, किसान, महिला संगठन आदि शामिल रहेंगे, सामाजिक कार्यकर्ता, कलाकार, बुद्धिजीवी, अन्य प्रतिष्ठित लोग और साथी भारतीय जो न्याय के लिए लड़ रहे हैं । वह भी इस यात्रा में शामिल रहेंगे।

Share
टैग: #up news latest
अगला लेख → महिलाओं और बच्चों के पोषण स्तर में लगातार हो रहा सुधार - केश…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *