मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

अटल जी का किरदार निभाना मेरे लिए बहुत बड़ा चैलेंज था – पंकज त्रिपाठी

अटल जी का किरदार निभाना मेरे लिए बहुत बड़ा चैलेंज था – पंकज त्रिपाठी

लखनऊ – बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी ‘मैं अटल हूं’ फिल्म के प्रमोशन के लिए गुरुवार को लखनऊ पहुंचे. देश के पूर्व दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पर बनी इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म में अभिनेता पंकज त्रिपाठी मुख्य किरदार में हैं. अटल बिहारी बाजपेयी के लुक में एक्टर दमदार दिख रहे हैं. वहीं रिलीज से पहले हाल ही में फिल्म का गाना ‘राम धुन’ के बाद अब लखनऊ में फिल्म का गाना ‘हिंदू तन-मन’ रिलीज किया गया. जिसे फैंस का बेशुमार प्यार मिल रहा है.

मीडिया से बात करते हुए प्रोड्यूसर विनोद भानूशाली ने कहा कि बहुमुखी मूल्यों वाले व्यक्ति और दिल से कवि अटल बिहारी वाजपेयी ने अपनी युवा उम्र के दौरान अपनी लोकप्रिय कविता “हिंदू तन-मन” लिखी थी. पंकज त्रिपाठी अभिनीत ‘मैं अटल हूं’ में कविता को एक उच्च प्रस्तुति मिली है. गाने का लॉन्च लखनऊ में हुआ, जहां से सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने से पहले पूर्व दिवंगत प्रधानमंत्री सांसद थे. गाने के बोल अटल बिहारी वाजपेयी के हैं, जो इसे दर्शकों के लिए और भी खास बनाते हैं. कैलाश खेर द्वारा गाए गए इस गाने को अमित राज ने कंपोज किया है.

बॉलीवुड के जाने माने एक्टर पंकज त्रिपाठी अपनी इस फिल्म ‘मैं अटल हूं’ के प्रमोशन में जुटे हुए हैं और गाने के लांच के लिए लखनऊ पहुंचे. विनोद भानुशाली प्रस्तुत, रवि जाधव द्वारा निर्देशित, और ऋषि विरमानी और रवि जाधव द्वारा लिखित, “मैं अटल हूं”, भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड और लीजेंड स्टूडियोज द्वारा निर्मित, विनोद भानुशाली, संदीप सिंह और कमलेश भानुशाली द्वारा निर्मित है. यह फिल्म 19 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

पंकज त्रिपाठी ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के जीवन पर बनी फिल्म ‘मैं अटल हूं’ में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभाया है. पंकज त्रिपाठी ने कहा कि अटल का किरदार निभाना उनके लिए बहुत बड़ा चैलेंज था. डर भी लग रहा था लेकिन उनके बारे में पूरा अध्ययन करके मुश्किल किरदार को निभाया है, उम्मीद है यह सबको पसंद आएगा. उन्होंने सभी से अपील की कि 19 जनवरी को सभी लोग थिएटर में जा कर फिल्म देखें.

Share
अगला लेख → प्रधानमंत्री के विजन और मॉडल से प्रेरणा लेकर यूपी औद्योगिक व…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *