मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई

दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी ,लोगों का हाल बेहाल

दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी ,लोगों का हाल बेहाल

देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड कहर बरपा रही है. एक तरफ कड़ाके की ठंड से लोग बेहाल हैं तो दूसरी तरफ घने कोहरे ने रेल सड़क और हवाई यातायात पर लगभग ब्रेक लगा दिया है.

रविवार (14 जनवरी) को दिल्ली एनसीआर में इतना कोहरा छाया हुआ है कि 10 मीटर दूर का भी दिखाई नहीं दे रहा है. इसके चलते सड़कों पर गाड़ियां चलती नजर आईं। मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि अगले कुछ दिनों तक ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है.

दिल्ली के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट

राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बीच घने कोहरे और शीत लहर के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। मौसम विभाग ने रविवार को दिल्ली-एनसीआर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. रविवार सुबह 6:00 बजे दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे ठंडा दिन था. मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को भी कड़ाके की ठंड पड़ेगी, लेकिन तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है. आज न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.

Share
अगला लेख → मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा , इस पार्टी में हो…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *