मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले का लखनऊ दौरा,आरपीआई के प्रदेश पदाधिकारी सम्मेलन में होंगे शामिल

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले का लखनऊ दौरा,आरपीआई के प्रदेश पदाधिकारी सम्मेलन में होंगे शामिल

लखनऊ – रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) 29 जनवरी 2024 को लखनऊ में उत्तर प्रदेश पदाधिकारी सम्मेलन करने जा रही है। गन्ना संस्थान में आयोजित प्रदेश पदाधिकारी सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में आरपीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री, भारत सरकार डॉ. रामदास आठवले शामिल होंगे।

आरपीआई के प्रदेश अध्यक्ष पवन भाई गुप्ता ने कहा कि आरपीआई पिछले 10 सालों से उत्तर प्रदेश में सक्रियता से संघर्ष कर रही है। प्रदेश के हर जिले में आरपीआई की कार्यकारिणी है। हम दलित,वंचित, शोषित समाज के मुद्दों को लगातार उठा रहा है। बहुजन समाज लगातार हमसे जुड़ रहा है। आरपीआई, एनडीए के साथ गठबंधन में है। आगामी लोकसभा चुनाव में हम उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी से गठबंधन चाहते हैं और कुछ सीटों को लेकर दावेदारी कर रहे हैं। लखनऊ में प्रदेश पदाधिकारी सम्मेलन के बाद आरपीआई का प्रतिनिधिमंडल श्री अमित शाह जी से मिलेगा और सीटों को लेकर एक प्रस्ताव देगा।

पवन भाई गुप्ता ने कहा कि 29 जनवरी 2024 को मा. राष्ट्रीय अध्यक्ष जी साढ़े 11:30 बजे सुबह वीवीआईपी गेस्ट हाउस में एक महत्वपूर्ण प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करेंगे। साथ ही गन्ना संस्थान में शाम 4 बजे प्रदेश पदाधिकारी सम्मेलन को संबोधित करेंगे। जिसमें लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा होगी।

Share This
अगला लेख → जिनके जीवन में राम नहीं हैं उनके जीवन में आराम नहीं है- देवक…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
26°C
Patchy rain nearby
💧 89% 💨 4 km/h
Dehradun