मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

UP : पुल नहीं तो वोट नहीं, ग्रामीणों का धरना, चुनाव बहिष्कार का ऐलान

UP : पुल नहीं तो वोट नहीं, ग्रामीणों का धरना, चुनाव बहिष्कार का ऐलान

सहारनपुर : बरसाती नदी पर पुल बनाए जाने की मांग को लेकर मुर्तजापुर के ग्रामीण चुनाव बहिष्कार करने का निर्णय लेते हुए धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने “पुल नही तो वोट नहीं” के नारो के साथ ग्रामीण धरना दे रहे है। धरने और चुनाव बहिष्कार की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीएम ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों ने धरना खत्म करने से इंकार कर दिया।
दरअसल, पूरा मामला तहसील बेहट के गांव मुर्तजापुर का है। मुर्तजापुर और बेहट के बीच में मशखरा नाम की बरसाती नदी है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में बरसती नदी में बाढ़ आ जाती है जिससे मुर्तजापुर सहित दर्जनों गांवों का संपर्क तहसील व जिला मुख्यालय से कट जाता है। साथ ही बच्चों की स्कूली पढ़ाई और पेपर तक छूट जाते है। किसी बीमार को या गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

शनिवार की सुबह मुर्तजापुर के ग्रामीण चुनाव बहिष्कार की घोषणा करते हुए मसखरा नदी के किनारे टैंट लगाकर धरने पर बैठ गए। चुनाव बहिष्कार व धरना प्रदर्शन की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी बेहट दीपक कुमार व कोतवाली बेहट इंस्पेक्टर योगेश शर्मा तथा सेतु निगम के अधिकारी मौके पर ग्रामीणों के बीच पहुंचे और ग्रामीणों को समझाते हुए धरना खत्म करने की अपील की। लेकिन ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उन्हे पुल के बजट स्वीकृत होने और काम शुरू कराने का ठोस आश्वासन नही मिलता वे धरना खत्म नहीं करेंगे और चुनाव बहिष्कार भी किया जाएगा। ग्रामीणों को समझाने के बाद एसडीएम बेहट व पुलिस बैरंग ही लौट गए।

रिपोर्ट – गौरव सैनी ( सहारनपुर )

Share
अगला लेख → Gonda News : नाबालिग के साथ सामुहिक दुष्कर्म , मामला दर्ज

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *