मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

प्रदेश सरकार ने लगातार कई क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा करने का काम किया है – केशव प्रसाद मौर्य

प्रदेश सरकार ने लगातार कई क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा करने का काम किया है – केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विधान परिषद में अपने वक्तव्य में कहा कि उत्तर प्रदेश के बच्चे दूसरे देशों में रोजगार/नौकरी के लिए जा रहे हैं, तो हम तो चाहते है कि दुनिया के हर देश मे यहां के प्रतिभाशाली बच्चे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें।, देश का नाम रोशन करें। भारत का तिरंगा लहरायें।उत्तर प्रदेश धार्मिक व पर्यटन के क्षेत्र में भी बहुत तेजी से रोजगार के अवसर पैदा करने की ओर आगे बढ़ रहा है। रोजगार में प्रदेश लगातार ग्रोथ कर रहा है। भाजपा है, तो भरोसा है। उत्तर प्रदेश में समयबद्ध तरीके से प्रतियोगी परीक्षाएं हो रही है शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षाएं हो रही हैं ।समय से रिजल्ट आ रहे हैं ।बच्चों को नौकरियां मिल रही हैं।

भर्ती में भ्रष्टाचार की कोई शिकायत नहीं आ रही हैं पूरी पारदर्शी तरीके से परीक्षाएं हो रही है । बच्चों की उज्जवल भविष्य उनकी नौकरी व रोजगार के लिए सरकार दृढ़ संकल्पित है ।बीजेपी की पारदर्शी व्यवस्था की गारंटी है । आज उत्तर प्रदेश आबादी में नंबर वन है तो अनेक योजनाओं में भी नंबर वन पर चल रहे हैं। योजनाओं में पारदर्शी व्यवस्था के निर्माण की हमारी गारंटी है। रोजगार के क्षेत्र में हम नंबर वन का स्थान अर्जित करने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं ।उत्तर प्रदेश हर दृष्टिकोण से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश सरकार ने लगातार कई क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा करने का काम किया है। हमारी कोशिश है कि केवल नौकरी ही ना मिले, बल्कि बच्चे नौकरी देने वाले बने। बच्चे इतने प्रतिभाशाली हैं कि कई स्थानों पर तमाम लोगों को नौकरी देने या रोजगार सृजन का भी काम कर रहे हैं । इस सरकार में रिश्वत या सिफारिश पर नौकरी नहीं मिल रही है ,बल्कि प्रतिभा के आधार पर नौकरी मिल रही है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्देश्य उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश और सर्वोत्तम प्रदेश बनाने का रहा है और इसी दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं।

Share
टैग: #latest news #up news
अगला लेख → UP : सड़क नहीं तो शिक्षा भी नहीं, नाराज़ ग्रामीणों ने डाले स्क…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *