मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

UP : वैलेंटाइन डे पर प्रेमी जोड़े ने जहरीला पदार्थ खाकर कर ली आत्महत्या , जाने पूरा मामला

UP : वैलेंटाइन डे पर प्रेमी जोड़े ने जहरीला पदार्थ खाकर कर ली आत्महत्या , जाने पूरा मामला

महोबा में एक दूजे से प्यार की कसमें खाने वाले प्रेमी जोड़े ने वेलेंटाइन डे के दिन ही मौत को गले लगा लिया। प्रेम के इस दिन प्रेमी जोड़े ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली जिससे उनके परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। दोनों ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है। प्रेमी जोड़ा चचेरे भाई-बहन है।

आज वैलेंटाइन डे यानि मोहब्बत का दिन है और इस प्रेम के दिन महोबा के प्रेमी जोड़े ने मौत को ही गले लगा लिया। प्रेमी जोड़े ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी है इस घटना के बाद से दोनों ही परिवारों में मातम पसरा है। मृतक प्रेमी जोड़ा रिश्ते में चचेरे भाई-बहन बताए जा रहे है। बताया जाता है कि चरखारी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कनेरा गांव का यह मामला है। जहां रहने वाला रामबाबू खंगार की 18 वर्षीय पुत्री सीमा का रिश्ते में चचेरे भाई 22 वर्षीय सुरेन्द्र से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

सीमा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 12वीं की छात्रा थी जबकि सुरेंद्र चरखारी के राजकीय महाविद्यालय में बीए का छात्र था। दोनों अपने घर से रोजाना विद्यालय जाने के लिए साथ आते साथ जाते और इस दरमियान दोनों के बीच प्रेम पनप उठा। पारिवारिक रिश्ते होने के चलते परिवार के लोगों को उनके प्रेम के होने की भनक तक नहीं लगी लेकिन दोनों आपस में साथ जीने और मरने की काम खाए बैठे थे। दोनों के बीच पनपते प्यार को परिवार नहीं भांप पाया और इस बीच जब तक परिवार के लोग कुछ जान पाते तब तक दोनों ने मौत को गले लगा लिया। दरअसल दोनों पारिवारिक चचेरे भाई-बहन होने के चलते अपने प्रेम को विवाह के बंधन में नहीं बांध पा रहे थे और इस अड़चन के चलते साथ जीने मरने की कसम के बीच उनके वादे पूरे नहीं हुए। बताया जाता है कि सीमा ने अपने ही घर की छत पर सल्फास की गोली खाकर जान दे दी तो वही सुरेंद्र ने खेत में जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया जहां उसकी मौत हो गई। जब सीमा के परिजनों ने छत पर उसे अचेत देखा तो तुरंत ही सुरेंद्र की तलाश में परिवारीजन खेत में पहुंचे जहां उसे भी मृत पाया गया। इसके बाद दोनों को अस्पताल लेकर परिजन पहुंचे हैं जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत कर दिया।

रिपोर्ट – इरफान पठान ( महोबा )

Share
टैग: #latest news #up news
अगला लेख → राजनीति में ऐसा समय आता है उसी को हम देख रहे है - अखिलेश याद…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *