मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम

UP : संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत, इन मांगों को लेकर अड़े किसान

UP : संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत, इन मांगों को लेकर अड़े किसान

पीलीभीत के पूरनपुर रेलवे स्टेशन पर संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर किसानों की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में सैकड़ो की संख्या में पहुंचे किसानों ने रेलवे के अंडरपास में जलभराव की समस्या, किसानों पर दर्ज मुकदमों की वापसी और अंडरपास का लेआउट तैयार करने वाले इंजीनियर पर मुकदमा दर्ज कराने समेत कई मांगे उठाई है। बतादे गांव दूधिया खुर्द में रेलवे के अंडरपास की समस्या को लेकर किसानों ने ट्रेन रोककर विरोध प्रदर्शन किया था।

जिसपर रेल विभाग के द्वारा किसानों पर मुकदमे दर्ज किए गए थे। दर्ज मुकदमें को खत्म करने और अंडरपासों की समस्या को लेकर तक़रीबन पिछले एक माह से भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन पर धरना प्रदर्शन भी कर रहे है। इसके बाद भी मामला जस का तस बना रहा। इसी को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर किसानों की विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। इस दौरान भारी संख्या में आरपीएफ और पुलिस बल तैनात किया गया है।

रिपोर्ट – रितिक द्विवेदी ( पीलीभीत )

Share
अगला लेख → Unnao News : पति ने पत्नी को फोन पर दिया तीन तलाक, FIR दर्ज

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *