मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम

Unnao News : पति ने पत्नी को फोन पर दिया तीन तलाक, FIR दर्ज

Unnao News : पति ने पत्नी को फोन पर दिया तीन तलाक, FIR दर्ज

उन्नाव में एक मुस्लिम महिला को उसके पति ने फोन पर तलाक दे दिया। महिला का आरोप है की उसका पति उससे घर से पैसे लाने की मांग कर रहा था। जिसको लेकर महिला घर आ गई थी। जिसके बाद पति ने उसे फोन पर तीन बार तलाक बोल फोन काट दिया। पीड़ित महिला ने बांगरमऊ पुलिस से शिकायत कर मुकदमा दर्ज करवाया है। एडिशनल एसपी ने बताया की महिला की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के हयात नगर की रहने वाली शहनाज बनो (काल्पनिक नाम) की शादी साल 2022 में अगस्त के महीने में बांगरमऊ के मऊ गांव के रहने वाले जुबैर से हुई थी। आरोप है की शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग करते रहे। पीड़ित महिला का आरोप है की पति ने उसे फोन कर 3 बार तलाक तलाक तलाक बोल फोन काट दिया। पीड़ित महिला का आरोप है की उससे 2 लाख रुपए और मोटर साईकिल की मांग की जा रही थी। इसके साथ ही कई बार घर के लोगों से भी अपशब्द कहे थे। जिससे परिवारीजन भी मानसिक तनाव में थे। पीड़िता ने कहा कि कई बार उसने कहा कि उनके घर अब कुछ भी देने लायक नही है न ही ऐसी स्तिथि है। बावजूद पति ने एक न सुनी। फिलहाल महिला ने तहरीर देकर बांगरमऊ कोतवाली में तहरीर दी। जिसके बाद बांगरमऊ पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं एडिशनल एसपी दक्षिणी प्रेमचंद्र सिंह ने बताया की महिला की तहरीर पर सुसंगित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है, आगे की कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्ट – अमित ( उन्नाव )

Share
टैग: #latest news #up news
अगला लेख → स्किन कैंसर सें कैसे करें बचाव , जानें तरीका

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *