मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

दिल्ली में बड़ा रेल हादसा, चलते चलतें मालगाड़ी के 8 डिब्बे पटरी से उतरे

दिल्ली में बड़ा रेल हादसा, चलते चलतें मालगाड़ी के 8 डिब्बे पटरी से उतरे

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को एक ट्रेन हादसा हो गया. दिल्ली के पटेल नगर-दयाबस्ती सेक्शन पर एक मालगाड़ी के 8 डिब्बे पटरी से उतर गए. ये हादसा जखीरा फ्लाईओवर पर हुआ. इस रेल हादसे का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि मालगाड़ी के कई डिब्बे एक तरफ पलटे हुए हैं. हादसे के बाद रेलवे ट्रैक भी टेढ़ा हो गया है. मालगाड़ी के पहिए खुले में हैं।

घटना के बाद रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. वे हादसे की वजह का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं. साथ ही इस रूट को जल्द फ्री करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि यहां से गुजरने वाली अन्य ट्रेनों को समय पर क्लियर किया जा सके. रेल यातायात में कोई व्यवधान नहीं.

रेलवे अधिकारियों ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है. ट्रैक पर मालगाड़ी के पटरी से उतरने के कारण उसके कुछ पहिये बाहर निकल गये हैं. मालगाड़ी के कुछ हिस्से भी टूटे हुए हैं. रेलवे की ओर से मरम्मत का काम चल रहा है. जल्द ही इस पटरी से उतरी मालगाड़ी को ट्रैक से हटा दिया जाएगा। ये रूट फिर से सुचारु रूप से शुरू हो जाएगा.

Share
अगला लेख → 19 की उम्र में सुहानी भटनागर का हुआ निधन, दंगल में छोटी बबीत…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *