Jilla-News

UP : रोडवेज बस और ट्रैक्‍टर की भीषण टक्‍कर , 6 मजदूरों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल 

जौनपुर जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र में रोडवेज बस और ट्रैक्टर की टक्कर में ट्रैक्टर पलटने से छह मजदूरों की मौत हो गई और दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

जौनपुर के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब 11:30 बजे उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की एक बस प्रयागराज से देवरिया जा रही थी और समदगंज बाजार में एक ट्रैक्टर 12 मजदूरों को लेकर जा रहा था.

सिंह ने बताया कि इस दुर्घटना में ट्रैक्टर पर सवार पांच मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को बाहर निकालकर सिकरारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। उन्होंने बताया कि हालत गंभीर होने पर तीनों को जिला अस्पताल भेजा गया जहां इलाज के दौरान देर रात करीब दो बजे एक अन्य घायल मजदूर की मौत हो गई.

Related Articles

Back to top button