मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

Ballia Accident: दो वाहनों के बीच जोरदार भिड़ंत, 6 लोगों की मौत, कई घायल

Ballia Accident: दो वाहनों के बीच जोरदार भिड़ंत, 6 लोगों की मौत, कई घायल

प्रदेश के बलिया जिले के दोकटी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहे ग्रामीणों की दो गाड़ियां दूसरे वाहन से टकरा गईं। पुलिस ने बताया कि हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और करीब 10 लोग घायल हो गए.

बलिया जिले के पुलिस अधिकारी (सीओ) मोहम्मद उस्मान ने मंगलवार को बताया कि मंगलवार की सुबह करीब ढाई बजे दोकटी इलाके के सुघर छपरा मोड़ के पास तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी और दो जीपों की टक्कर हो गई.

उन्होंने बताया कि इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गयी और दस लोग घायल हो गये. घायलों में चार की हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर कर दिया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना में मारे गए लोगों की पहचान अमित कुमार गुप्ता (46), रंजीत शर्मा (32), यश गुप्ता (नौ), राज गुप्ता (11), राजेंद्र गुप्ता (50) और एक अज्ञात व्यक्ति के रूप में की गई है. . मृतकों में यश गुप्ता और राज गुप्ता सगे भाई थे। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें वाराणसी रेफर किया गया है.

घटना की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी रवींद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद उस्मान समेत वरिष्ठ अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे. पुलिस अधीक्षक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Share
टैग: #latest news #up news
अगला लेख → Lucknow : अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ को देखने पहुंची भीड़ ने मच…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *