मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला

पीलीभीत- किसानों ने फूंका डब्लूटीओ व हरियाणा सरकार का पुतला

पीलीभीत- किसानों ने फूंका डब्लूटीओ व हरियाणा सरकार का पुतला

पीलीभीत – दिल्ली बॉर्डर पर किसान की मौत के बाद पीलीभीत में संयुक्त किसान मोर्चा ने अपनी एकता दिखाई और डब्लूटीओ व हरियाणा सरकार का पुतला फूंककर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुतलो पर गुस्साएं कार्यकर्ता चप्पले-जूते भी बरसाते दिखे।

दरअसल दिल्ली के खनौरी बॉर्डर पर किसान शुभकरनदीप सिंह की मौत हो गई थी। इसी को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने घुंघचाई चौराहे से लेकर हाईवे पर स्थित गुरुद्वारा तक कैंडल मार्च निकालकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद नाराज किसानों ने सिरसा चौराहा हाइवे पर वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन व हरियाणा सरकार का पुतला फूंककर जूतो से पिटाई कर भड़ास निकाली। पुलिस की मौजूदगी में भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों का कहना है प्रदर्शनकारी किसानों पर सरकार आंसू गैस छोड़ रही है अन्नदाताओं पर गोलियां चला रही है इसलिए प्रदर्शन कर सोयी हुई सरकार को जगाना चाहते है।

रिपोर्ट – ऋतिक द्विवेदी

Share
अगला लेख → हिमांचल- विक्रमादित्य सिंह ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा,सीएम…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *