मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

Mahashivratri 2024 : क्यों मनाई जाती है महाशिवरात्रि का त्योहार , जानिए इससे जुड़ी कथाएं

Mahashivratri 2024 : क्यों मनाई जाती है महाशिवरात्रि का त्योहार , जानिए इससे जुड़ी कथाएं

शिवरात्रि तो हर माह मनाई जाती है, लेकिन फाल्गुन माह की शिवरात्रि का विशेष महत्व है। इसे महाशिवरात्रि के नाम से जाना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि फाल्गुन मास की चतुर्दशी तिथि को भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इसी कारण से फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि मनाई जाती है।

इस बार महाशिवरात्रि 08 मार्च को है. इस अवसर पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा और व्रत करने का विधान है। शायद बहुत से लोगों को इस बात की जानकारी नहीं है कि महाशिवरात्रि का त्योहार क्यों मनाया जाता है। अगर आप इस बारे में नहीं जानते हैं तो आइए इस लेख में हम आपको बताते हैं कि आखिर क्यों मनाई जाती है महाशिवरात्रि?

पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान महादेव और माता पार्वती का विवाह फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को हुआ था। इसी कारण से हर वर्ष फाल्गुन माह में महाशिवरात्रि का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस खास मौके पर शिव भक्त भगवान शिव की बारात का जश्न मनाते हैं। इसके साथ ही भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की विशेष पूजा की जाती है। मान्यता के अनुसार ऐसा करने से साधक को वैवाहिक जीवन से जुड़ी सभी समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। साथ ही दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

Share
अगला लेख → UP में 13 हजार अवैध मदरसों पर होगी कार्यवाही , SIT की जांच क…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *