मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

UP : हैवान बने पिता और चाचा, 17 साल की बेटी की हत्या कर जलाया शव

UP : हैवान बने पिता और चाचा, 17 साल की बेटी की हत्या कर जलाया शव

पीलीभीत में ऑनर किलिंग का चौका देने वाला मामला सामने आया है। यहां पिता और चाचा ने मिलकर अपनी ही 17 साल की बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी और सबूत मिटाने को शव को जलाकर नदी के किनारे दफन कर दिया। यही नहीं मामला उलझाने के लिए आरोपी पिता ने थाने पहुंचकर गुमशुदगी भी दर्ज करा दी। पुलिस ने जब मामले की जांच पड़ताल की तो पूरा मामला खुलकर सामने आ गया। बताया जा रहा है कि लड़की किसी लड़के से फोन पर बात करती थी। इसी को लेकर पिता और चाचा नाराज थे। पुलिस ने आरोपी पिता और चाचा को अरेस्ट कर लिया है। घटना कोतवाली बीसलपुर के गांव कनकवा की है। यहां के रहने वाले राजीव कुमार ने बीते 8 मार्च को बीसलपुर कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। इसमें राजीव ने कहा कि मेरी बेटी इंटर कॉलेज की छात्रा थी, वह रहस्यमय ढंग से गायब हो गई है। इसके बाद से पुलिस ने केस दर्ज कर छात्रा सीमा की तलाश में जुटी थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि छात्रा स्कूल ही नही पहुंची थी।

वहीं पूछताछ के दौरान छात्रा के पिता और चाचा अपने बयान बदल रहे थे। पुलिस ने संदेह होने पर जब दोनों से सख्ती से पूछताछ की तो छात्रा के पिता राजीव कुमार और चाचा संजय कुमार ने पूरी घटना का सच उगल दिया। एसपी अविनाश पांडे ने घटना का खुलासा करते हुए बताया आरोपी राजीव कुमार 2018 में घरेलु विवाद में अपनी पत्नी की हत्या कर चुका है और 8 मार्च को अपने भाई संजय के साथ मिलकर अपनी बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी है। और डीजल डालकर उसके शव को जलाने का प्रयास किया बाद में उसे नदी किनारे गड्डे में दफन कर दिया है। फिलाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


रिपोर्ट – रितिक द्विवेदी ( पीलीभीत )

Share
अगला लेख → Holi 2024 : होली की तारीख को लेकर है कंफ्यूजन ? जाने सही डेट

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *