मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

बॉक्स ऑफिस पर 6 दिनों में फिल्म ‘योद्धा’, नें कमा डाले इतने करोड़

बॉक्स ऑफिस पर 6 दिनों में फिल्म ‘योद्धा’, नें कमा डाले इतने करोड़

सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की एक्शन और देशभक्ति से भरपूर फिल्म ‘योद्धा’ को रिलीज हुए आज 6 दिन हो गए हैं. यह फिल्म 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म में सिद्धार्थ एक बार फिर वर्दी पहनकर अपने देश की रक्षा करते नजर आ रहे हैं. ‘योद्धा’ में आपको प्लेन हाईजैक से लेकर आतंकी हमले तक की कहानी देखने को मिलेगी. इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था. सिद्धार्थ की ‘योद्धा’ की रिलीज के साथ अदा शर्मा की फिल्म ‘बस्तर- द नक्सल स्टोरी’ बॉक्स ऑफिस पर क्लैश हुई. एक तरफ ‘योद्धा’ अच्छी कमाई कर रही है तो दूसरी तरफ फिल्म का प्रदर्शन खराब है. इस तरह ‘योद्धा’ के छठे दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं. आइए जानते हैं ‘योद्धा’ ने अब तक कितनी कमाई की है…

फिल्म ‘योद्धा’ का निर्देशन सागर अंब्रे और पुष्कर ओझा ने किया है। दोनों निर्देशकों ने फिल्म को नए नजरिए के साथ पर्दे पर उतारने की पूरी कोशिश की है. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो सिद्धार्थ के अलावा दिशा पटानी, राखी खन्ना, रोनित रॉय और सनी हिंदुजा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने पहले दिन 4.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, अगले ही दिन इसके कारोबार में अच्छी तेजी देखी गई। ऐसे में अब ‘योद्धा’ के बुधवार के आंकड़े सामने आ गए हैं. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘योद्धा’ ने छठे दिन 2.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ऐसे में अब फिल्म की कुल कमाई 23.25 करोड़ रुपये हो गई है।

Share
अगला लेख → महाराष्ट्र में सुबह-सुबह 10 मिनट में भूकंप के दो झटके किए गए…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *