मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी भारतीय जनता पार्टी को हरा रही है – शिवपाल यादव

पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी भारतीय जनता पार्टी को हरा रही है – शिवपाल यादव

इटावा में सपा से बदायू प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव ने दिया बड़ा बयान दिया है उन्होने कहा है कि पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी भारतीय जनता पार्टी को हरा रही है। बदायूं से लोकसभा की सीट छोड़ने पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि बदायूं की जनता युवा को चाहती है।

बदायूं से अपने पुत्र की टिकट फाइनल होने को लेकर शिवपाल सिंह ने कहां की अभी लोगों ने मांग की है और मांग कोई भी कर सकता है टिकट का फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व ही लेगा लेकिन अभी लिस्ट में बदायूं से मेरा ही नाम है।शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि कुछ चीजे रणनीति के तहत की जाती है और रणनीति सबके सामने सार्वजनिक नहीं की जा सकती।

पल्लवी पटेल के द्वारा पीडीए की तर्ज पर पीडीएम लाने के ऊपर कहा ठीक है पीडीएम तक ठीक है लेकिन भारतीय जनता पार्टी की मदद नहीं करनी चाहिए। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कानून के संरक्षण में हत्याएं हो रही है जेल में हत्याएं हो रही हैं भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूरी तरीके से इन मुद्दों पर ध्वस्त है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ऊपर कहां की भारतीय जनता पार्टी विपक्ष के नेताओं को छोटे मुकदमों में फंसा कर जेल में डाल रही है और विपक्ष के नेताओं का शोषण भी कर रही हैइस बार जनता सब समझ रही है और जब जब ऐसा होता है तब जनता सरकार को उखाड़ फेकती है। इटावा से लोकसभा प्रत्याशी राम शंकर कठेरिया पर तंज कस ते हुए कहा कि जब रिजल्ट आएगा तब इटावा में भारतीय जनता पार्टी का कोई पता नहीं चलेगा।

अनौपचारिक रूप से आदित्य यादव की बदायू लोकसभा सीट पर मोहर लगाते हुए कहा कि हम चुनाव लड़ेंगे भी और चुनाव लड़ायेगे भी। कन्नौज लोकसभा के बारे में बोलते हुए कहां की कन्नौज से हमेशा नेताजी जीते हैं उसके बाद अखिलेश और वह सीट हमेशा ही समाजवादी पार्टी की रही है।

रिपोर्ट – सौरभ द्विवेदी ( इटावा )

Share
अगला लेख → Maharashtra : दर्जी की दुकान में लगी भीषण आग, दम घुटने से सा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *