मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम

पूर्व सांसद धनंजय सिंह जौनपुर से बरेली जेल किए गए शिफ्ट , कोर्ट ने सुनाई थी 7 साल की सजा

पूर्व सांसद धनंजय सिंह जौनपुर से बरेली जेल किए गए शिफ्ट , कोर्ट ने सुनाई थी 7 साल की सजा

लोकसभा चुनाव के बीच उत्तर प्रदेश की जेल में बंद पूर्व सांसद धनंजय सिंह को लेकर बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, धनंजय सिंह को जौनपुर जिला जेल से हटा दिया गया है, जिसके बाद अब उन्हें बरेली जेल भेज दिया गया है. धनंजय सिंह की जेल को क्यों बदला गया है? फिलहाल प्रशासन इस बारे में बात करने को तैयार नहीं है.

धनंजय सिंह की जेल बदलने के फैसले पर प्रशासन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है. हालांकि, कई दिनों से उन्हें इस जेल से ट्रांसफर करने की चर्चा चल रही थी.

आपको बता दें कि धनंजय सिंह को एंबुलेंस से बरेली जेल ले जाया जा रहा है. उन्हें उच्च सुरक्षा वाली बरेली सेंट्रल जेल में रखा जाएगा. जौनपुर से बरेली पहुंचने में लगभग 7 से 8 घंटे लग सकते हैं।

वहीं, जौनपुर के पूर्वी बाहुबली सांसद धनंजय सिंह की याचिका पर आज इलाहाबाद हाई कोर्ट का फैसला आ सकता है. जौनपुर स्पेशल कोर्ट द्वारा दी गई 7 साल की सजा के खिलाफ धनंजय सिंह ने पिछले महीने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी. जिसमें उन्होंने गुहार लगाई कि सजा को अंतिम फैसले तक निलंबित कर जमानत पर रिहा किया जाए।

Share
अगला लेख → IPL 2024 : लखनऊ मे आज होगा राजस्थान रॉयल्स वर्सेस लखनऊ सुपर …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *