मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

हरमन बावेजा दूसरी बार बने पिता , पत्नी ने दिया बेटी को जन्म

हरमन बावेजा दूसरी बार बने पिता , पत्नी ने दिया बेटी को जन्म

43 साल के हरमन बावेजा एक बार फिर बेटी के पिता बन गए हैं। उन्होंने अपनी पत्नी साशा रामचंदानी के साथ अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया। हालांकि, कपल की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन इस खबर से सभी खुश हैं. बता दें कि हरमन बावेजा ने साल 2021 में साशा रामचंदानी से गुपचुप तरीके से शादी की थी। शादी के एक साल बाद, जोड़े ने बेटे के रूप में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। इसी साल साशा रामचंदानी ने बेटी को जन्म दिया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक हरमन बावेजा ने दूसरे बच्चे का स्वागत किया है. बेटी के जन्म के बाद ये कपल सातवें आसमान पर है. हरमन बावेजा के एक करीबी सूत्र ने बताया कि हरमन और उनकी पत्नी ने मार्च में अपनी बेटी का स्वागत किया. हालांकि, दोनों ने अपनी खुशखबरी को काफी सीक्रेट रखा है। आपको बता दें कि हरमन आखिरी बार वेब सीरीज ‘स्कूप’ में नजर आए थे। इस सीरीज से उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में वापसी की. वहीं इसके जरिए उन्होंने अपना ओटीटी डेब्यू किया। हरमन बावेजा के बारे में आपको एक बात बता दूं कि वह एक्टर के साथ-साथ प्रोड्यूसर भी हैं। प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘लव स्टोरी 2050’ से डेब्यू करने के बाद उन्होंने ‘व्हाट्स योर राशि’, ‘विक्ट्री’, ‘ढिश्कियाऊं’ और ‘इट्स माई लाइफ’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

Share
टैग: #Bollywood news
अगला लेख → लोकसभा चुनाव में जिहाद की एंट्री, सलमान खुर्शीद और उनकी भतीज…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *